👉#नन्हे-मुन्नों ने राम-सीता का स्वरूप धारण कर दिया संस्कारों का संदेश
--#विज़न इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना दशहरा, रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का दिया संदेश
शाहजहांपुर। हनुमत धाम रोड स्थित विज़न इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा पर्व श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्ले ग्रुप से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और वीर हनुमान के स्वरूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया गया।विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, संस्कारों और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को जीवंत किया गया। कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविंद सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन बाथम, विद्यालय प्रबंधक नवनीत कुमार रस्तोगी, वरिष्ठ पत्रकार अभिनय गुप्ता, वीआईपी ग्रुप की जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता, मनोरमा सिंह और नवनीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपमाला रस्तोगी ने कहा कि दशहरा केवल पर्व नहीं, बल्कि सत्य, साहस और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा है। बच्चों के कोमल मन में अच्छे संस्कारों के बीज बोना ही सच्ची शिक्षा है, क्योंकि आज के संस्कारवान बच्चे ही कल के सुंदर समाज की नींव बनेंगे।कार्यक्रम में शताक्षी रस्तोगी, एंजेल, सानिध्य, सिद्धियाँ, अवनी गुप्ता, वैष्णवी, नायशा, बिहाना, चारु, वनी, अवनी यादव, प्रतिष्ठा, कृतिका, बंदिता, पहल, एलिजा, ईशानी, दवा और शानवी सहित अनेक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। समारोह को सफल बनाने में शिक्षिकाओं अंशिका बाथम, मानसी रोहरा, चारु अग्निहोत्री, नीलम यादव, फिजा खान, फरहीन खान, अग्रिमा गुप्ता, श्रुति चौरसिया, वंशिका सक्सेना, मुक्ता माथुर, युसरा खान, चेताली गुप्ता, नेन्सी बाथम, आशिफा खान और साना सिद्दीकी का सराहनीय योगदान रहा।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 17, 2026