टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट कार्यालय में एसआईआर कार्य की समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्य के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए नवीन निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।