बाड़ी: तहसीलदार मुकेश मीणा को सौंपी गई बाड़ी नगर पालिका के ईओ की जिम्मेदारी, जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
Bari, Dholpur | Dec 3, 2025 नगर पालिका बाड़ी में तहसीलदार मुकेश कुमार मीणा को अधिशाषी अधिकारी (ईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिला कलेक्टर श्रीनिधी बीटी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। पिछले 20 दिनों से ईओ का पद खाली था, जिससे नगर पालिका बाड़ी का कामकाज प्रभावित हो रहा था। इससे पहले जिला कलेक्टर ने नायब तहसीलदार उत्तमचंद बंसल को ईओ का चार्ज दिया था। हालांकि यह आदेश केवल दो घंटे बाद