बंजरिया: बंजरिया प्रखंड की सेविकाओं ने मंगलवार को सीडीपीओ कार्यालय से विभाग द्वारा भेजे गए पोशाक उठाव से किया इनकार
बंजरिया प्रखंड की सेविकाओं ने मंगलवार सीडीपीओ कार्यालय से विभाग द्वारा भेजा गया पोशाक उठाव से इनकार कर दिया है। सेविकाओं ने कहा कि जीविका द्वारा तैयार किया गया पोशाक काफी छोटा व कपड़ा निम्न क्वालिटी का है। जिसके कारण वे लोग वितरण नही करेंगी। उन लोगो ने कहा कि जीविका द्वारा तैयार किया गया,कि पोषक जीविका द्वारा ही वितरण किया जाए,सेविका उसमें पूरा सहयोग करेंगी।