बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता वैन को बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी पटेल ने कर्वी तहसील से आज शनिवार की दोपहर 12 बजे हरी झंडी दिखाई है। संसाद ने कहा कि बाल विवाह एक समाजिक कुरीति है। इसे खतम करने के लिए हम सबको जागरूक होना पड़ेगा, और इस कु प्रथा को पूरे भारत देश से खत्म हो चाहिए, बाल विवाह से बच्चियां शिक्षा से वंचित रह जाती है।