कुटुंबा: एनएच-139 के नाले में गिरकर अंबा निवासी गंभीर घायल, वर्षों से सफाई न होने पर लोगों में आक्रोश
एनएच 139 पर अंबा बाजार स्थित नाला लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। गुरुवार को अंबा निवासी शंकर शर्मा नाले में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल एक निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।