ललितपुर: कुशीनगर एक्सप्रेस में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला संत कबीर का निवासी युवक, परिजनों को सौंपा गया शव
कुशीनगर एक्सप्रेस में संतकबीरनगर निवासी युवक बी-वन कोच में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश की हालत में मिला था। सूचना मिलने पर ललितपुर जीआरपी द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।जहां डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं उक्त मामले में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसके परिजनों को सोपा गया है।