कांके: झारखंड विधानसभा में विधायक जयराम महतो ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए
Kanke, Ranchi | Feb 28, 2025 झारखंड विधानसभा में विधायक जयराम महतो ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे झारखंड के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इन्होंने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था लचर है। उन्होंने कहा कि झारखंड के बजट में विशेष ध्यान स्वास्थ्य पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के मुख्यमंत्री गंभीर योजना में और बीमारियों को जोड़ने की आवश्यकता है ताकि गरीबों का इलाज हो सके।