भिवानी: संत कबीर धर्मशाला में सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन होगा आयोजित, प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता करेंगे शिरकत
भिवानी स्थित संत कबीर धर्मशाला में सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मलेन में आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस संबंध में पार्टी जिलाध्यक्ष गीता श्योरान व मीडिया प्रभारी राजा चांदना चांगिया ने विस्तार से जानकारी दी।