बंशीधरनगर (नगर उंटारी): ट्रैक्टर पलटने से घायल युवक की वाराणसी में मौत, गांव में पसरा मातम
बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जासा गांव निवासी 32 वर्षीय वीरेंद्र मेहता की ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल होने के बाद वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को देर शाम गांव में उनका दाह संस्कार किया गया। पिता अमरदेव मेहता ने मुखाग्नि दी। जानकारी के अनुसार, बीते 22 अगस्त को वीरेंद्र अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर खेत में फंस गया।