बैहर: ग्राम जत्ता में सुपर सीडर से डीएसआर पद्धति द्वारा धान की सीधी बुआई
बैहर विकासखंड के ग्राम जत्ता में कृषक दिलीप बोपचे ने अपने 3 एकड़ खेत में सुपर सीडर मशीन के माध्यम से डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) पद्धति से बुधवार लगभग प्रातः 10 बजे धान की सीधी बुआई की। यह आधुनिक तकनीक क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार डीएसआर पद्धति में नर्सरी तैयार करने और रोपाई की आवश्यकता नहीं होती, जिससे समय, श्रम और