स्वामी गोपाल पुरुषोत्तम सत्संग आश्रम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान कथा सोमवार को संपन्न हुई। पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में हुई इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अंतिम दिन स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र का वर्णन किया