बहोरीबंद: ग्राम पंचायत मसांधा में मनरेगा मॉनिटरिंग एप बना परेशानी, फेस डिटेक्ट में समय लगने से मजदूर मजबूर
मसांधा में मनरेगा योजना के अंतर्गत गांव में विकास कार्य एवं स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत द्वारा तालाब गहरीकरण कार्य प्रारंभ कराया गया कार्य के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय मजदूर कार्यस्थल पहुंचे लेकिन एनएमएमएस मनरेगा मॉनिटरिंग एप में फेस डिटेक्ट होने में लग रहे अत्यधिक समय के कारण मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है