आज दिनांक 25.06.2026 की शाम को जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना पिलखुवा पर सूचना दी कि वह अपने गांव से पिलखुवा आया था तथा बैंक से एक लाख रुपये निकालर एजेंसी पर बाइक खरीदने गया था एवं किसी कारणवश बाइक नही खरीद सका तथा अचानक उन्हें वॉशरूम लगा तो सड़क पार करके वहाँ खड़े छोटे हाथी पर रुपयों का बैग टांगकर वॉशरूम करने लगे तथा वापस आकर देखा कि वहाँ उनका बैग नही था। इस संबंध में तत्काल थाना पिलखुवा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, इस घटना में आवेदक के पुत्र तथा उसके दोस्तों का हाथ होने की पुष्टि हुई है, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पिलखुवा श्री मुनीश चन्द्र का आधिकारिक वक्तव्य...!
@Uppolice
4 views | Hapur, Uttar Pradesh | Jun 25, 2026