मंझनपुर: मंझनपुर में 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ, नव प्रवेशित बच्चों को मिली शैक्षिक किट व पुस्तकें
मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में मंगलवार को समय 2 बजे ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।