मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी ने सुनी आमजन की फरियादें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को समय 1 बजे मंझनपुर पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां जिले भर से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान 30 से अधिक शिकायती पत्र एसपी को प्राप्त हुए, जिनमें से कई का निस्तारण उन्होंने मौके पर ही कर दिया।