टाटीझरिया: भराजो के युवक ने दिल्ली में लगाई फांसी, रोजगार की तलाश में गए प्रियांशु का शव लेकर घर आ रही एंबुलेंस, पसरा मातम
भराजो के युवक ने दिल्ली में लगाई फांसी, रोजगार की तलाश में गए प्रियांशु का शव लेकर घर आ रही एंबुलेंस, पसरा मातम। आंखों में घर-परिवार की गरीबी मिटाने का सपना और सीने में कुछ कर गुजरने की उम्मीद... इसी आस के साथ टाटीझरिया प्रखंड के भराजो गांव का 22 वर्षीय प्रियांशु कुमार महज डेढ़ महीने पहले पहली बार रोजगार के सिलसिले में दिल्ली गया था।