बहराइच: हरिहरपुर में भतीजे ने व्यक्ति पर फावड़े से किया हमला, व्यक्ति की हुई मौत
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर इलाके में व्यक्ति पर फावड़ा से हमला हो गया। जिससे अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई। बुधवार को जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि व्यक्ति खेत गया था। तभी उस पर फावड़े से हमला हुआ है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।