बहराइच: गंगाधर मैदान के मुख्य गेट के पास पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ महिला सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थाना दरगाह पुलिस ने गेंद घर मैदान के मुख्य गेट के पास से एक महिला सहित दो अभियुक्तों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।