फर्रुखाबाद: पांचालघाट चौराहा पर बेहोशी हालत में पड़ी मिली अज्ञात वृद्ध महिला जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
थाना कादरीगेट के पांचालघाट चौराहा पर सड़क के किनारे एक अज्ञात वृद्ध महिला बेहोशी हालत में पड़ी हुई थी। 108 एम्बुलेंस की सहायता से स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने अज्ञात वृद्ध महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया और उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस सूचना भेज दी।