नासरीगंज: नासरीगंज प्रखंड क्षेत्र में जय श्री राम घोष के साथ निकाली गई रामनवमी शोभा यात्रा
नासरीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के अमियावर गांव में जिला पार्षद सह मुखिया प्रतिनिधि गांधी चौधरी के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसकी शुरुआत अमियावर सोन नद तट पर स्थित सूर्य मंदिर की परिक्रमा करने के साथ हुई। शोभायात्रा पूरे गांव का भ्रमण किया। वहीं नगर के श्रीरामनवमी शक्ति शोभायात्रा समिति के बैनर तले भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।