नासरीगंज: नासरीगंज प्रखण्ड में चैती छठ को ले व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया
नासरीगंज प्रखण्ड क्षेत्र में जगह-जगह लोक आस्था का महापर्व चैती छठ श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर के थाना छठ घाट व अमियावर समेत कई छठ घाटों पर रविवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया गया। छठ व्रती श्रद्धालुओं ने घाटों पर पहुंचकर सोन नदी में गंगा स्नान कर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।