नासरीगंज: नगर के वार्ड 09 व पोखराहा में संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जयन्ती मनाई गई
नासरीगंज नगर के वार्ड 09 स्थित वार्ड पार्षद जयनंदन प्रसाद के आवास पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ०भीम राव अम्बेडकर की जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ लालबाबू प्रसाद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर किया गया।