नासरीगंज: बलिया कोठी स्थित महावीर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे के साथ सम्पन्न
नासरीगंज प्रखंड के बलियाकोठी मां काली मंदिर के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय श्री महावीर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे के साथ सोमवार को सम्पन्न हो गया। पंडित सिद्धेश्वर मिश्रा के नेतृत्व में तीन दिवसीय श्री महावीर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।