नासरीगंज: नगर पंचायत के सभाकक्ष में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर अधिकारियों ने बैठक कर दिए दिशा-निर्देश
नासरीगंज नगर के नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में रामनवमी पर्व को लेकर अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों व आम लोगों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता सीओ अंचला कुमारी, बीडीओ जफर इमाम व थानाध्यक्ष अमित कुमार ने की। वहीं, नासरीगंज नगर समेत प्रखंड के राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता, समाजसेवी, रामनवमी कमेटी के कार्यकर्ता व अन्य मौजूद रहे।