नासरीगंज: कच्छवा थाना क्षेत्र के कैथी गांव के समीप अज्ञात मोटरसाइकिल ने एक व्यक्ति में मारी टक्कर, घटनास्थल पर हुई मौत
कच्छवा थाना क्षेत्र के बरडीहा-सकड्डी मुख्य पथ पर कैथी गांव के समीप अज्ञात मोटरसाइकिल ने एक व्यक्ति में टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक कैथी गांव के 49 वर्षीय गौरीशंकर सिंह बताया जाता है। घटना बुधवार की अहले सुबह लगभग छह बजे के आसपास की बताई जाती है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।