टीकमगढ़: अनंतपुरा के पास बाइक चालक युवक को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, परिचित व्यक्ति ने पहुंचाया अस्पताल
टीकमगढ़ जिले के अनंतपुर के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना हो गई घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का नाम अभिमन्यु यादव है जो टीकमगढ़ का निवासी है। बताया गया कि युवक बाइक से गोर गांव से टीकमगढ़ रहा था रास्ते में अनंतपुरा के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया।