टीकमगढ़: नगर परिषद कारी में जलमग्न हुई सड़क, ट्रैक्टर पलटने के बाद चालक ने कूदकर बचाई जान; आवागमन बाधित
टीकमगढ़ जिले के नगर परिषद कारी में दीप सागर तालाब का पानी ओवरफ्लो होने से वार्ड नंबर 10 की सड़क जल मग्न हो गई है। मंगलवार को एक ट्रैक्टर चालक ने उक्त रास्ते से जाने का प्रयास किया। जल भरा वाले क्षेत्र में ट्रैक्टर सड़क के नीचे उतर गया। ट्रैक्टर 9 से 10 फीट गहरे पानी में जा गिरा चालक ने तुरंत कूद कर अपनी जान बचाई।