टीकमगढ़: अहार पुलिया के पास सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के अहार पुलिया के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम हरचरण निवासी राजनगर गांव बताया गया है। परिजन ने बताया की व्यक्ति पैदल अपने गांव से बल्देवगढ़ तरफ जा रहा था, रास्ते में अहार पुलिया के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।