पंचदेवरी: टेर खेमराज गांव में खेत विवाद में मारपीट, एक घायल, चार पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कटेया थाना क्षेत्र के टेर खेमराज गांव में खेत में हुए विवाद में एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने सोमवार को शाम 5 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुटी है।