सिरसागंज: नसीरपुर थाना पुलिस ने फतेहपुर कर्खा अंडरपास के समीप से अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रविवार को फतेहपुर कर्खा अंडरपास के समीप सर्विस रोड से एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नागेंद्र पुत्र राजवीर, निवासी ग्राम बलारपुर थाना नसीरपुर के रूप में हुई है।