#गहरे_कुएं_में_गिरी_नीलगाय_को_सुरक्षित_निकाला
#गोरक्षा_दल_और_वन_विभाग_का_सफल_रेस्क्यू
#बृजनगर(डीग)______________________
क्षेत्र के गांव पीराका गांव के अंतर्गत कल्दाहेडी के जंगल क्षेत्र में गहरे कुएं में गिरी एक नीलगाय को गो रक्षा दल नगर और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद नीलगाय को सकुशल कुएं से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की।
गोरक्षा दल नगर के प्रमुख धीरज मित्तल के नेतृत्व में चलाए गए इस रेस्क्यू अभियान में टीम के सदस्यों ने मानवता और वन्यजीव संरक्षण का परिचय देते हुए नीलगाय की जान बचाई। रेस्क्यू के बाद नीलगाय को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
इस दौरान गोरक्षा दल , महेश शर्मा, टीकम सैनी, निर्मल सैनी, अंकित वैष्णव, गोविंद तिवारी एवं महेश सैनी मौजूद रहे। वहीं वन विभाग की ओर से जीतू सिंह और लखन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग्रामीणों ने गो रक्षा दल और वन विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो नीलगाय की जान को खतरा हो सकता था। यह रेस्क्यू अभियान वन्यजीव संरक्षण के प्रति समाज और प्रशासन की संवेदनशीलता का उदाहरण बना।