उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला!
रांची में मुख्यमंत्री Hemant Soren ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख और मार्केट-ओरिएंटेड शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में मुख्यमंत्री ने Jharkhand State University Service Commission से जुड़े मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में रिक्त पदों पर समयबद्ध नियुक्तियां हो सकें।
इसके साथ ही राज्य के सभी महाविद्यालयों की रैंकिंग के आधार पर श्रेणी तय कर उनकी जरूरतों के अनुसार सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को आधुनिक, मजबूत और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
#HemantSoren #Jharkhand #JharkhandNews #HigherEducation #TechnicalEducation #EducationNews #Ranchi #Students #University #College #JharkhandGovernment #BreakingNews #LatestNews #TrendingNews #ViralNews #EducationUpdate #Recruitment #Jobs #NewsUpdate #JharkhandUpdates