हमीरगढ़: 2 साल से कान दर्द से तड़प रहा 7 साल का इंद्रजीत, निजी अस्पतालों में चलता रहा इलाज
हमीरगढ़। मंगरोप मण्डपिया निवासी 7 वर्षीय इंद्रजीत पुत्र महेंद्र पिछले दो वर्षों से कान के दर्द की पीड़ा झेल रहा था।लंबे समय से परेशान परिजनों ने बच्चे का शहर सहित कई निजी अस्पतालों में उपचार करवाया,लेकिन लगातार इलाज और खर्च के बावजूद उसकी तकलीफ कम नहीं हुई।परिजनों के अनुसार,कई निजी अस्पतालों में चिकित्सकों ने कान में मैल होने की बात बताकर दवाइयां दीं।