लातेहार: जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त और एसपी ने की समीक्षा बैठक
लातेहार : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में लातेहार जिला स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।