काको: भरथुआ के पास ऑटो पलटने से तीन घायल, शरफुद्दीन PMCH रेफर
Kako, Jehanabad | Apr 24, 2026 काको: भरथुआ के पास सब्जी लेकर गोपालपुर से आ रहा ऑटो पलट गया, जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया, जहां शुक्रवार शाम करीब 5 बजे तक इलाज जारी रहा। घायलों की पहचान गोपालपुर निवासी जाकिर हुसैन, जाविद एवं शरफुद्दीन के रूप में हुई है। इनमें शरफुद्दीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।