गुठनी: खड़ौली गांव में शिव पुराण महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
Guthani, Siwan | May 27, 2024 गुठनी प्रखंड के खड़ौली गाँव में सोमवार को शिव पुराण महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे व हाथी घोड़ा के साथ कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा यज्ञस्थल से निकलकर भरौली, नेपुरा, डुमरहर होते हुए खड़ौली सरयू नदी से जल भरकर यज्ञस्थल पहुँची।जहां महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलशयात्रा के दौरान डब्लू सिंह, किशोर यादव, द्वारिका ठाकुर, समेत सैकड़ो की सँख्या में श्रद्धालू उपस्थित थे।