सिरोंज: मुगलसराय थाना क्षेत्र में युवक ने नाबालिग किशोरी का अपहरण कर की जबरदस्ती शादी,पुलिस ने किया मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र के मुगलसराय थाना अंतर्गत एक नाबालिक किशोरी से जबरदस्ती शादी करने का मामला सामने आया है।आरोपी युवक ने अपने परिवार जनों के साथ किशोरी का अपहरण कर मंदिर ले जाकर उसके साथ शादी कर ली।वही किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक सहित उसके परिजनों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।