सिरोंज: भोपाल रोड पर तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे चल रहा स्कूली छात्र हुआ घायल,अस्पताल में उपचार जारी
जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत भोपाल रोड पर तेज़ रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे चल रहे स्कूली छात्र को टक्कर मार दी।घटना में छात्र घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।वहीं घटना के बाद कार चालक कार के साथ मौके से फरार हो गया।