रक्सौल: तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार ने रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार ने रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, दवा आपूर्ति, जांच सुविधाओं और स्टाफ की उपस्थिति सहित सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जानकारी रविवार दोपहर करीब 03 बजे मिली।