कटंगी: कटंगी में मांग-मातंग समाज समिति ने अन्ना भाऊ साठे जयंती मनाई; विधायक ने मूर्ति, सामुदायिक भवन की घोषणा की
मांग-मातंग समाज समिति कटंगी ने गुरूवार 13 अगस्त को नगर के वारासिवनी रोड स्थित श्रीराम भवन में लोकशाहीर और वंचितों की आवाज अन्ना भाऊ साठे की जन्म जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई। दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान वक्ताओं ने अन्ना भाऊ के जीवन और साहित्य पर प्रकाश डाला और समाज की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत अन्ना भाऊ