लालगंज: गलरिया गांव में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय श्रमिक की अस्पताल पहुंचने पर हुई मौत
ड्रमंडगंज के गलरिया गांव में बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल गलरिया निवासी श्रमिक की मौत हो गई। गलरिया गांव निवासी 60वर्षीय पगल धरकार अपने घर के पास जेसीबी मशीन से खेत में ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी पटवा रहे थे इसी बीच ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे उनकी मौत हो गई।