अरनोद। थाना क्षेत्र के टांडा गांव स्थित श्री रतनगढ़ महावीर मंदिर में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर में रखी दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ले गए। रविवार सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों को टूटी गुल्लक मिली तो हंगामा हो गया।