हज़ारीबाग: एनटीपीसी पकरी बरवाडीह ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेल्टू में पुस्तकालय का उद्घाटन किया
एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के सौजन्य से शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेल्टू में पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन जागृति महिला संघ की अध्यक्ष मैसेज तजीन फैज द्वारा किया गया। नए पुस्तकालय में 160 पुस्तकों का संग्रह किया गया जिसमें विज्ञान, कला, काल्पनिक कहानी, डिक्शनरी, झारखंड की महापुरुषों का किताब शामिल है।