सिरसागंज: गांव नगला मदारी में घर से बिना बताए निकला 30 वर्षीय युवक लापता, नहीं मिला कोई सुराग, थाने में दर्ज कराई गई गुमशुदगी
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में एक दिन पूर्व नगला मदारी निवासी एक 30 वर्षीय युवक सूरज पुत्र संतोष कुमार सुबह के समय घर से घर से बिना बताए निकल आया था, उसी दौरान लापता हो गया। जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारों में सूरज की काफी तलाश की गई लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका।