मनकापुर: 3 मार्च को चांदारती में हुए प्रधानाचार्य की हत्या मामले में, हत्यारोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, 25 हजार का था इनाम
Mankapur, Gonda | May 10, 2024 चांदारती गांव में हुई प्रधाचाचार्य की हत्या के ईनामी आरोपी अजय वर्मा पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, 3 खोखा, 1 कारतूस और बाइक बरामद की गई है। एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत और सीओ राजेश सिंह भी मौके का जायजा लिया है। आरोपी अजय वर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है।