बिंदकी: बिंदकी कस्बे के तहसील में विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक गुट की बैठक हुई, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में सोमवार को दिन में करीब 1:00 बजे से भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की एक बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह गौतम उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याएं हल करने का काम किया जाए। वरना यूनियन के लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं बड़ा आंदोलन शुरू कर देंगे।