दुधि: हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत
पिपरी थाना क्षेत्र के हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रात करीब 11 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे और चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कार्रवाई शुरू की।