उधवा: राधानगर थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
राधानगर थाना परिसर में शनिवार को अपराह्न करीब 4 बजे रंगों का त्योहार होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी ने किया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा होली रंगों का त्योहार है।