बारां: जैन कालोनी स्थित महावीर भवन में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव मनाया गया, पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया रहे मौजूद
Baran, Baran | Apr 12, 2025 जैन श्वेतांबर समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव जैन कॉलोनी स्थित महावीर भवन में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया रहे। समाज के अध्यक्ष दीप पतिरा ने बताया की महावीर के सिद्धांत बड़े रहस्य मयी गंभीर और प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल की शुरुआत की गई।